Friday, March 18, 2016

ये चाँद - - कुछ पंक्तिया तुम्हारे लिए




तुम याद आए
Tum Yaad Aaye
तुम बहुत याद आए
*******************
जब तेरे अधरों पर ख़ुद ब ख़ुद
मुस्कराहट आ जाए ,
जब मंद बयार तेरे तन को
गुदगुदा जाए
जब पुष्प कोए प्यारा तेरे मन को
महका जाए
भ्रमर कोए पुष्प पर
मंडराता नज़र आए
तो समझ जाना, तो समझ जाना
इस दिल को तुम बहुत याद आए
***** तुम बहुत याद आए
जब आसमा पर चाँद तुझको देख
मुस्कुरा जाए
जब घनघोर निशा मैं तारे तुझसे
प्रश्न कर जाये
जब रवि की प्रथम रश्मि
पलकों को छु जाये
बरखा की रिमझिम कोई
गीत सुना जाये
तो समझ जाना, तो समझ जाना
इस दिल को तुम बहुत याद आए
***** तुम बहुत याद आए
जब नयन तेरे
व्याकुल हो जाये
जब आशा कोए तेरे
उर मैं जग जाये
जब वक्त कही पर थम सा जाये
जब तेरे अश्रु से
शिला गल जाये
तो समझ जाना, तो समझ जाना
इस दिल को तुम बहुत याद आए
***** तुम बहुत याद आए

जब साँसे तेरी
रुक रुक सी जाये
धरकन सिर्फ़
एक ही नाम गाये
जब नयनो मैं एक
एक ही छवि आए
तो समझ जाना, तो समझ जाना
इस दिल को तुम बहुत याद आए
***** तुम बहुत याद आए